Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

ठाकुरगंगटी: नवनियुक्त चौकीदारों को कार्यालयी प्रणाली एवं रिपोर्टिंग से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण

 नवनियुक्त चौकीदारों को कार्यालयी प्रणाली एवं रिपोर्टिंग से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण।


राजकुमार किशोर 

थाना ठाकुरगंगटी 

 दिनांक 01.04.2026 को न्यू पुलिस लाइन सभागार गोड्डा में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिले में नवनियुक्त चौकीदारों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चौकीदारों को कार्यालयी कार्यप्रणाली, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक प्रभावी एवं जिम्मेदारीपूर्वक कर सकें।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण स्तर पर प्रशासन और आमजनों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त चौकीदारों को अपने कार्यों के प्रति सजग, ईमानदार एवं संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर एवं सही सूचना का संप्रेषण प्रशासनिक कार्यों की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुलिस अधीक्षक गोड्डा मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में चौकीदारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका से अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या सामाजिक तनाव की सूचना तत्काल संबंधित थाना को उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा चौकीदारों को दैनिक रिपोर्ट तैयार करने, सूचना संकलन एवं प्रेषण की प्रक्रिया, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी भूमिका तथा जनसंपर्क के बेहतर तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान उपस्थित प्रशिक्षक सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल ने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से चौकीदारों को उनके कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उपरांत अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया साथ ही जिले में ब्लड बैंक में कमी को देखते हुए सभी चौकीदारों के द्वारा स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा अशोक प्रियदर्शी , सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 एससी शर्मा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe