Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: डीएम ने गेहूं फसल की करवाई क्राप कटिंग, एप में उपज का आंकलन ससमय फीड कराने के निर्देश

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


डीएम ने गेहूं फसल की करवाई क्राप कटिंग, एप में उपज का आंकलन ससमय फीड कराने के निर्देश

फतेहपुर, जिले के सदर तहसील के ब्लॉक तेलियानी अंतर्गत ग्राम कासिमपुर बीबीहाट में कृषक शिवबरन सिंह पुत्र सुन्दर के खेत गाटा संख्या 43 एवं कृषक गोरेलाल पुत्र रामसहाय के खेत गाटा संख्या 330 में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने अपने सामने 43.3-43.3 वर्ग मीटर में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग करवाई। 

जिसमें क्रमशः गाटा संख्या 43 में 32.8 किग्रा एवं गाटा संख्या 330 में 34.5 किग्रा की पैदावार पायी गई, जो पैदावार का औसतन 32.8 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिये कि जनपद में शासन द्वारा निर्धारित एप में उपज का आकलन ससमय फीड किया जाये। 

इस अवसर पर तहसीलदार सदर, अपर सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित कृषक उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe