Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: जिले में केंद्रों को समय से बोरा न मिलने से किसानों की गेहूं खरीद हुई प्रभावित

 इसरार अहमद 

जिला संवाददाता 


अम्बेडकरनगर 


जिले में केंद्रों को समय से बोरा न मिलने से किसानों की गेहूं खरीद हुई प्रभावित

अम्बेडकरनगर जिले में गेहूं खरीद व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। खरीद केंद्रों पर बोरे (बोरी) की कमी के चलते किसानों की गेहूं बिक्री प्रभावित हो रही है। किसान अपनी उपज लेकर केंद्रों तक पहुंच तो रहे हैं, लेकिन बोरा न होने के कारण उनकी फसल की तौल नहीं हो पा रही है।

किसानों का कहना है कि कई दिनों से वे खरीद केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिलता है कि बोरे उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से उन्हें अपनी उपज खुले में रखने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे खराब मौसम या नमी के कारण नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर संबंधित विभाग के अधिकारी जल्द ही बोरे की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दे रहे हैं। उनका कहना है कि उच्च स्तर पर बोरे की मांग भेजी गई है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनकी फसल की समय पर खरीद हो सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe