*प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने उठाई नरसिंह जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग*
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति’ ने धार्मिक महत्व को देखते हुए भगवान नरसिंह की जयंती पर प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने इस संबंध में सरकार से विशेष आग्रह किया है।*हरदोई का धार्मिक महत्व*
समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी का कहना है कि हरदोई की धरती आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि भगवान विष्णु ने यहाँ दो बार अवतार लिया।
पहला अवतार- भगवान नरसिंह के रूप में, हिरण्यकश्यप का वध करने और भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए।
दूसरा अवतार- वामन रूप में।
*अवकाश के पीछे का तर्क*
शिवम द्विवेदी ने तर्क दिया कि भगवान नरसिंह की जयंती करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। हरदोई (प्रहलाद नगरी) में नरसिंह अवतार का सीधा संबंध होने के कारण यहाँ की जनता और भक्तों की भावनाएं इस तिथि से गहराई से जुड़ी हुई है। समिति का मानना है कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने से लोग अपनी धार्मिक मान्यताओं का निर्वहन और उत्सव अधिक भव्यता के साथ कर सकेंगे।
