पखांजूर में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
रामनवमी के दिन पखांजूर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 33 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 4950 रुपये बताई गई है।पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मसानकट्टा पारा पेनकोड़ो में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में आरोपी विनोद हलामी (30 वर्ष) के कब्जे से 16 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी रमेश कोला (22 वर्ष) के पास से 17 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 57/2026 एवं 58/2026 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे और एसडीओपी रवि कुजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
