रामनवमी पर पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गौ तस्कर गिरफ्तार।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
रामनवमी के दिन पखांजूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 नग गौवंश एवं एक पिकअप वाहन जब्त किया है।जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को बजरंग दल के कार्यकर्ता की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग के छोटा हाथी वाहन (एमएच 33 टी 6556) को रोका। जांच में पाया गया कि वाहन में 3 गौवंशों को क्रूरता पूर्वक बांधकर बिना चारा-पानी के ले जाया जा रहा था।
पकड़े गए आरोपितो की पहचान नरेश अरुण मराठे (29 वर्ष), सुशील लक्ष्मण पेंदाम (23 वर्ष) और विनोद शरद मेश्राम (35 वर्ष), निवासी ग्राम विशापुर, जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितो ने बताया कि वे गौवंशों को खरीदकर महाराष्ट्र के रास्ते तेलंगाना के बूचड़खाने ले जा रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 56/2026 दर्ज कर धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2011, धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 तथा धारा 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
