आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*आगजनी की घटनाएं न हो इस हेतु जागरूकता जरूरी*
झांसी।तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते आगजनी व शॉर्ट सर्किट की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं ऐसे में आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देशन में ,मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के नेतृत्व व वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉक्टर कुमारी प्रगति शर्मा के संयोजन में आज सीपरी बाजार झांसी स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करने हेतु एक अग्निशमन जागरूकता का कार्यक्रम एल एफ एम रईस अहमद के मुख्य आतिथ्य व कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक की अध्यक्षता में किया गया जिसमें छात्राओं को आग़ के प्रकार ,आग लगने के कारण व उनके निवारण के विभिन्न उपाय सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक तरीके से बताए गए तथा फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग करने की विधि बताई गईउक्त अवसर पर वरिष्ठ अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा ,फायर मेन भीकम सिंह , आशुतोष अवस्थी, धीरेन्द्र सिंह, कॉलेज से डॉ सपना , डॉ निधि एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
संचालन वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ सुश्री प्रगति शर्मा तथा आभार कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक द्वारा व्यक्त किया गया
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
