Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: जिलाधिकारी ने रारा गौशाला का किया औचक निरीक्षण खामियां मिलने पर जताई नाराजगी

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



*जिलाधिकारी ने रारा गौशाला का किया औचक निरीक्षण खामियां मिलने पर जताई नाराजगी*

फतेहपुर जिले की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने रारा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान गौशाला में साफ - सफाई मानक के अनुरूप न पाए जाने पर व गौवंशों को ससमय भूसा/हरा चारा उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी व सचिव का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ से गौशाला में गौवंशो की संख्या की जानकारी ली इस पर बीडीओ ने बताया की गौशाला में कुल 450 गौवंश हैं,सफाई कर्मचारी और केयरटेकर सहित कुल 13 कर्मचारी गौशाला में कार्यरत हैं।

उन्होंने हरे चारे और नेपियर घास की उपलब्धता की जानकारी ली इसपर बताया गया की कुल 14 बीघे में हरे चारे एवं 2 बीघे में नेपियर घास की बुआई की गई है। उन्होंने वेटनरी डॉक्टर से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली एवं निर्देशित किया की पूरी संवेदनशीलता के साथ अपना कार्य करें और समय समय पर टीकाकरण और अन्य कार्य करते रहें।कैमरे ऐसी जगह लगवाएं जहां से पूरी गौशाला का कवरेज भी हो जाए और सुरक्षा के दृष्टिगत कैमरे का स्थान सुरक्षित हो।

उन्होंने पंचायत सचिव से गौवंशों को दिए जाने वाले पशुआहार और प्रतिदिन हरे चारे की खपत की जानकारी ली और निर्देशित किया की यदि सही पशुआहार न मिलने से किसी गौवंश को समस्या हुई तो इसकी जिम्मेदारी पंचायत सचिव की होगी। उन्होंने गौशाला के गौवंश रजिस्टर,हरा चारा रजिस्टर,स्टॉक रजिस्टर,भ्रमण/निरीक्षण रजिस्टर को देखा और गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए तथा गौशाला में पर्याप्त मात्रा में बर्मी कंपोस्ट किट बनवाने के लिए निर्देशित किया जिससे ज्यादा से ज्यादा कम्पोस्ट खाद तैयार हो सके।


उन्होंने कहा की गौवंशो को श्रेणीवार अलग चिन्हित कर लें फिर उनको चारा दें जिससे सबको पर्याप्त मात्रा में चारा मिल सके और सभी पशु स्वस्थ रहें। उन्होंने दान के भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe