Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: पुलिस लाइन कौशाम्बी में प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन संपन्न

 कौशाम्बी 

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

*पुलिस लाइन कौशाम्बी में प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन संपन्न*

पुलिस लाइन कौशाम्बी में प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सौम्या अग्रवाल, मंडलायुक्त प्रयागराज, मण्डल प्रयागराज के आगमन पर सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत परेड का मान-प्रणाम ग्रहण करने के उपरांत परेड ग्राउण्ड पर सुसज्जित एवं टोलीवार उपस्थित परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षु आरक्षियों की टोलियों द्वारा अनुशासित एवं सधे हुये कदमों से मार्चपास्ट करते हुए सलामी मंच के सामने से गुजरते हुये मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया । 


समीक्षा क्रम में परेड की प्रस्तुति की गई एवं मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षित आरक्षियों को संबोधित कर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश तथा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के संबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रदर्शित किया गया।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया। सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत शपथ ग्रहण हेतु टोलियों का निर्धारित स्थान पर आगमन हुआ तथा मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों का प्रस्थान संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा मुख्य अतिथि अन्य अतिथि एवं समारोह को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों,प्रशिक्षकों एवं उपस्थित गण मान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा अतिथि को सूक्ष्म जलपान हेतु आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर जेपी यादव जिला जज जनपद न्यायालय कौशाम्बी एवं अमित पाल जिलाधिकारी कौशाम्बी सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रशिक्षकगण एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे। दीक्षांत परेड के सफल आयोजन के साथ प्रशिक्षु आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा हेतु पूर्णतः तत्पर हैं।


*मुज़फ्फर महफूज़ कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe