बावन बस अड्डा के पीछे खून से लथपथ मिली युवती, इलाके में सनसनी
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई। बावन बस अड्डा के पास सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सूनसान झाड़ियों में एक युवती बिछिप्त हालत में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए वह खून से लथपथ हालत में दर्द से कराह रही थी। इस दृश्य ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब झाड़ियों के पास किशोरी पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। वहीं लोगों ने मानवता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए किशोरी को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज हुआ है।
फिलहाल उसके साथ हुई इस बर्बरता के पीछे की वजह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रही है।पुलिस आस-पास के गांवों में पूछताछ कर रही है वही सीसीटीवी कैमरा को भी चेक किया जा रहा है।और गुमशुदगी के मामलों से भी कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।किकहीं यह किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है या फिर किसी सुनियोजित अपराध की भयावह कहानी? इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है।
इस दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है—आखिर इस युवती के साथ इतनी दरिंदगी किसने और क्यों की है। हालांकि पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद खुलासा किया है कि उसके साथ ऐसा कोई कृत नहीं हुआ है जिस पर कोई सवाल खड़े किए जाएं लेकिन शरीर पर चोटों के निशान हैं वहीं जब तक युवती बोलती नहीं है तब तक तो सवाल पर सवाल बनते जा रहे हैं।

