लोकेशन आलोट संवाददाता
डॉ सुनील चोपड़ा
टेट परीक्षा के विरुद्ध शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सोमवार को विधायक डाॅ चिंतामणि मालवीय को टेट परीक्षा के विरुद्ध शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन लगाने के लिए शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुखदेव शर्मा, तहसील अध्यक्ष दिलीप पोरवाल, सचिव कचरुलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष शंभू लाल गेहलोत और संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारी व शिक्षकगणों के द्वारा ज्ञापन दिया गया । इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालुसिंह परिहार, युवा नेता शैलेष आंचलिया आदि उपस्थित थे।ज्ञापन देते समय नागेश्वर सोलंकी, रामलाल सिसोदिया, महेंद्र सिंह निगम, लोकेश पोरवाल, पूनम चंद केथवास, निर्मल चौहान, राहुल जिंगर, जगदीश मालवीय, विक्रम चौहान, सोहन सिंह राठौड़, रमा सोनी, शारदा गोयल, नंदलाल शर्मा, प्रेमचंद उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा, राजू पालीवाल, श्यामलाल निनामा, विक्रम परमार, आदि शिक्षक मौजूद थे । ज्ञापन का वाचन व आभार विक्रम चौहान द्वारा व्यक्त किया गया ।
फोटो,
