*हरदोई की अंडर-19 क्रिकेट टीम हुई घोषित, उन्नाव के साथ होगा 7 अप्रैल को पहला मुकाबला*।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा यूपीसीए इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 बच्चा टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि हरदोई टीम का पहला मैच 7 अप्रैल 2026 को उन्नाव के खिलाफ जी.सी.आर.जी. ग्राउंड लखनऊ में खेला जाएगा।घोषित टीम में विशाल राज, संचीत पांडेय, अर्पित कुमार, अधर्व गुप्ता, विवेक यादव, आशीष सिंह, अव्यान मेहरोत्रा, आदित्य विक्रम सिंह राजवंशी, आयुष प्रजापति, लक्ष्य वर्मा, सचिन कुशवाहा, दिव्यांशु मिश्रा, आयुष वर्मा, सर्वोदय, अंकित कुमार, यशकांत शर्मा और हिमांशु पाल को शामिल किया गया है।
वहीं स्टैंडबाय खिलाड़ियों में निलेंद्र प्रताप सिंह, आकाश कुमार, सूर्यांश पाल, आयुष कुमार वर्मा, नितिन सिंह, प्रबल प्रताप सिंह और सत्यम मिश्रा को रखा गया है।
अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि टीम जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ मैदान में उतरेगी।

