Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत कारीगरों को नि:शुल्क टूलकिट पाने का सुनहरा अवसर

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



झांसी दिनांक 25 अप्रैल 2026


*विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत कारीगरों को नि:शुल्क टूलकिट पाने का सुनहरा अवसर*



*https://msme.up.gov.in पर आनलाइन आवेदन करें*

झांसी: उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने अवगत कराया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पारम्परिक कारीगरों की कौशल वृद्धि हेतु इच्छुक व्यक्तियों से ऑन लाईन आवेदन पत्र वेबसाईड https://msme.up.gov.in पर आमंत्रित किये जा रहे हैं। मोची, सोनार, टोकरी बुनकर, नाई, बढ़ई, राजमिस्त्री ट्रेड में आवेदन आमन्त्रित किये जा रहें है।

         10 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरान्त आरपीएल प्रमाणीकरण कारीगरों को निःशुल्क टूलकिट वितरण किये जाने का प्रावधान है। प्रशिक्षण प्राप्त होने के उपरान्त ऋण सुविधा हेतु इच्छुक लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में ऋण प्राप्त हो सकेगा । 

         पात्रता के अन्तर्गत आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। पिछले 2 वर्षों में आवेदक ने केंद्र सरकार या राज्य सरकार से टूलकिट के संबंध में कोई लाभ प्राप्त नहीं किया है। आवेदक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य केवल एक बार ही योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा। योजना के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाना है।     

        योजनान्तर्गत पात्रता हेतु जाति एक मात्र आधार नहीं, बल्कि लाभ प्राप्त करने हेतु ऐसे व्यक्ति भी पात्र होगे जो परम्परागत कारीगरी करने वाली जाति से भिन्न हो, ऐसे आवेदको को परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप मे ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका/नगर निगम द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe