विश्व हिंदू परिषद ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी बेटी के हाथ किये पीले।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां/हरदोई। सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए विश्व हिंदू परिषद मल्लावां प्रखंड इकाई ने ग्राम तेजीपुर की गरीब बेटी गौरी देवी का विवाह बड़े ही सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न कराया। इस पुनीत कार्य की अगुवाई प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप राणा ने की।विवाह समारोह में क्षेत्र से लेकर जिले तक के विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर शामिल हुए, ताकि बिटिया के विवाह में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।पिता के निधन के कारण उनकी अनुपस्थिति के बावजूद संगठन के सहयोग और परिजनों के संबल से बेटी का विवाह पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस दौरान भाई ने पिता की भूमिका निभाते हुए गौरी देवी का कन्यादान कर उन्हें समसापुर बालामऊ निवासी राम शंकर के साथ विदा किया।
दूल्हे के पिता रामपाल ने बहू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “आज से यह हमारी बहू नहीं, बल्कि हमारी बेटी है।” इस भावुक पल ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।
समाजसेवी विशाल जायसवाल की पत्नी एवं मातृशक्ति विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई की सह-संयोजक रागिनी जायसवाल ने भी घर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
26 अप्रैल को सुबह 11 बजे विदाई के अवसर पर उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामगोपाल, जिला मंत्री अजय, पूर्व संगठन मंत्री विवेक अग्निहोत्री, जिला संयोजक विनीत वर्मा, जिला सह-संयोजक मातृशक्ति रागिनी जायसवाल, विशेष सह संपर्क प्रमुख सौरभ, जिला सेवा प्रमुख संदीप, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


