लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉ सुनील चोपड़ा
चलती कार में अचानक निकला धुआं, देखते ही देखते भड़की आग; फायर वाहन ने पाया काबू
नगर परिषद की तत्परता से टला बड़ा हादसा, कोई जनहानि नहीं
आलोटबुधवार शाम करीब 4:45 बजे ताल की ओर से आ रही कार MP 13 CE 2359 में जनपद कार्यालय के पास स्टेशन रोड पर अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने तत्काल वाहन रोककर देखा तो देखते ही देखते कार से आग की तेज लपटें और चिंगारी निकलने लगी।
सूचना मिलते ही नगर परिषद का फायर वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो कार पूरी तरह जल सकती थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

