आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी दिनांक 22 अप्रैल 2026
*नारी शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय झाँसी में गोष्ठी सम्पन्न*
झांसी। अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के झाँसी स्थित शाखा द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय झाँसी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अनुभा श्रीवास्तव ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक अड़जरिया रहे, महाविद्यालय की शिक्षिकाओं सहित अन्यान्य लोगों में डॉ० अंजूलता, डॉ० ज्योति सिंह गौतम, श्रीमती नीलम चौधरी, डॉ० कमलेश कुमार, डॉ० सुधीर कुमार, गौरी फाउण्डेशन के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी एवं आई. क्यू.ए.सी. की छात्राएं, महेश पटेरिया, संस्थान के निजी सचिव मिथलेश कुमार कुशवाहा।इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट हर गोविन्द कुशवाहा जी ने कहा कि विगत दिनों संसद में देश के प्रमुख विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल को पास न कराकर महिलाओं के प्रति अन्याय किया है।
प्राचार्य प्रोफसर अनुभा श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण पर ओजस्वी विचार व्यक्त किये जिसका अर्थ यह था कि नारी वंदन देश की महिलाओं की उन्नति के लिये आवश्यकता है, अंत में संस्थान के अध्यक्ष हरगोविन्द कुशवाहा ने सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
