Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

सी बी छत्तीसगढ़ चिरमिरी: चिरमिरी में नशे पर पुलिस का सख्त प्रहार आईजी-एसपी के निर्देश पर लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 32 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

 विनोद कुमार पांडेय 

ब्यूरो चीफ 

एम सी बी छत्तीसगढ़ 


चिरमिरी में नशे पर पुलिस का सख्त प्रहार आईजी-एसपी के निर्देश पर लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 32 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक-युवती गिरफ्तार


चिरमिरी, 5 अप्रैल।

एमसीबी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चिरमिरी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा (IPS)एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह(IPS) के निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, जिससे नशा तस्करों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार हो रहा है।

इसी क्रम में थाना चिरमिरी पुलिस ने 6 नंबर गोलाई के पास घेराबंदी कर एक युवक एवं एक युवती को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 32 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।



 

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विवेक पटेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई। पूछताछ के दौरान अभिषेक समुंद्रे का नाम सामने आया था, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन तोड़कर फरार हो गया था। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।


दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।


गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी चिरमिरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में दहशत का माहौल है और उनका नेटवर्क कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह, एएसआई नयिम खान, महिला प्रधान आरक्षक रुकमणी बंजारे, आरक्षक विकास कुजु र एवं सैनिक प्रमोद साहू की सराहनीय भूमिका रही।


थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क एवं अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe