Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: तापी जिले एलसीबी पुलिस ने उत्तर प्रदेश से 25 सालोसे फरार चल रहे दोहरे हत्याकांड और डकैती के आरोपी को किया गिरफ्तार

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


तापी जिले एलसीबी पुलिस ने उत्तर प्रदेश से 25 सालोसे फरार चल रहे दोहरे हत्याकांड और डकैती के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


वालोड पुलिस स्टेशन में दोहरे हत्याकांड और डकैती के मामले में वांछित व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए 25 सालोसे भेस बदलकर फरार था।

गुजरात में मौजूदा चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए, सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक प्रेमवीर सिंह और तापी जिले के पुलिस अधीक्षक जे. एन. देसाई ने जिले में अपराध करने के बाद पुलिस हिरासत से फरार हुए विभिन्न अपराधों के आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के सीधे निर्देश दिए हैं।


मार्च 2000 में वलोड पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड और डकैती का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में, आरोपी यात्रियों का वेश धारण करके यार्न के कार्टूनसे लदे ट्रक (पंजीकरण संख्या MH-04-P-3476) में कीम चार रास्तेसे मुसाफर के स्वांगमें सवार हुए थे। 


रास्तेमे वालोड के पास पेशाब करने का बहाना ट्रकको चालक के पास खड़ा करवाया और ड्राइवर पारसराम दत्ताराम यादव और क्लीनर नानकन यादवका तारसे गला घुटकर लूट को अंजाम दिया। ड्राइवरका शव वलोड पुलिस स्टेशनकी ह़दमे फेकदिया था और क्लीनरका शव ट्रकके पहियोंके नीचे कुचल कर मांडवी पुलिस क्षेत्र मे फेकागया बादमें लोड ट्रक में 3,7,00,000 रुपये मूल्य के 129 कार्टन सूत लदे हुए थे। उस ट्रकको व्यारा पुलिस स्टेशन क्षेत्रमें लावारिस छोड़कर आरोपियों वहांसे फरार होनेकी घटना हुई थी। ओर उसी घटनका वर्ष 2000 में वालोड पुलिस स्टेशन में हत्या ओर लुटका गुनाह दर्ज कियागया था।

चकचारी डकैती और हत्याकी जांच में पुलिस ने उसी समय आरोपी (1) उमर मोहम्मद अल्ताफ हुसैन सैयद (2) अकीब खान उर्फ मामा यासु खान पठान (3) सुभाषभाई मोजिलाल सिंह (4) मोबिन अहमद मोहम्मद इदरीश शेख (5) शमशेर अली अकबर खान, सभी अंकलेश्वर निवासी, के सुराग मिले और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि (1) मक्युद अली सरवाब अली सैयद (2) गिरीश उर्फ लल्लू शिवसहाय मिश्रा (3) वकील, इन तीनों को वांछित घोषित किया गया।


पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद, शमशेर अली अकबर खान और मोबिन अहमद मोहम्मद इंद्रिश शेख भरूच में पुलिस हिरासतसे भाग रहे थे तभी आरोपी शमशेर अली अकबर खान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।


भागते आरोपियों को पकड़लेने की दिशामे एलसीबी, पीआई, डी.एस. गोहिल और जे.बी.आहीर ने गंभीर अपराधों के अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू किथी।पीआई पैरोल फरलो स्कोडके, पीएसआई एन.एस. वसावा, पीएसआई के.आर. पटेल पुलिस कर्मी टीमके धर्मेशभाई, रौनकभाई और किरणभाई ने उच्च अफसरों के मार्गदर्शन मानव संसाधन एवं तकनीकी निगरानी की सहायतासे जांच कर रहे थे। 


उसी समय प्राप्त सूचना के आधार पर, वर्ष 2000 में वलोड पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र के शिपाह मेहरी जिले के हरनाहपुर निवासी 50 वर्षीय आरोपी गिरीश चंद्र उर्फ लल्लू शिवसहाय मिश्रा वह दोहरे हत्याकांड और लूट के मामले में 25 वर्षों से फरार था। आरोपी, जो 25 वर्षोंसे कानूनसे बचने भागा हुआ था।ओर अपनी पहचान छिपाने के लिए वेश बदला और उसका मोबाइल फोन इस्तेमाल करनेसे बचरहा था। फिरभी आखिरकार तापी एलसीबी पुलिस के हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने गिरीश चंद्र मिश्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे वलोड पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe