Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जीजा ने नाबालिग साली की ईंट से कुचलकर हत्या की, थाने में पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

 

Etawah News: जीजा ने नाबालिग साली की ईंट से कुचलकर हत्या की, थाने में पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

सैफई/इटावा : जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां रिश्ते के 35 वर्षीय #जीजा ने अपनी 16 वर्षीय साली की ईंट से कुचलकर और धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद खुद रक्तरंजित हथियार और ईंट समेत थाना कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी मृतका को 4 मार्च को सैफई क्षेत्र से भगाकर दिल्ली ले गया था और मंदिर में #शादी करने का दावा भी किया गया। इसके बाद वह साली को वापस इटावा लाया और उसकी हत्या कर दी। जबकि किशोरी के घर वालों ने थाने में किशोरी को भगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित ने 6 साल पहले साली की मौसेरी बहन से लव मैरिज की थी।


 सैफई थाना क्षेत्र के नगला_सुभान गांव निवासी 16 वर्षीय सुनैना कठेरिया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैफई में कक्षा 11 की छात्रा थी। 4 मार्च को होली के दिन कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला उसका रिश्ते का मौसेरा जीजा विजय उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिवार का आरोप है कि विजय उसे दिल्ली ले गया और वहां किसी मंदिर में शादी कर ली।


पीड़ित परिवार का कहना है कि विजय ने शादी से जुड़े फोटो और वीडियो भी उन्हें भेजे थे। इन तस्वीरों के आधार पर परिवार को लड़की के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। इस घटना के बाद सैफई थाने में विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

लड़की की मां ने जब फोन पर बेटी से बात की तो उसे वापस घर आने के लिए कहा। इसके बाद विजय उसे लेकर इटावा लौट आया और रविवार तड़के सुबह विजय_कुशवाह ने सुनेना की बेरहमी से ईंट से कुचलकर और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को करनपुरा मार्ग पर डाल दिया। लोगों ने जब शव सड़क पर पड़ा देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। 


परिवार के अनुसार वारदात के बाद हत्यारोपित विजय ने खुद कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और मौके से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe