Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जसवंतनगर में कार स्टंटबाजी में ₹12,000 का चालान कर कार को किया जब्त

 


Etawah News: जसवंतनगर में कार स्टंटबाजी में ₹12,000 का चालान कर कार को किया जब्त

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंत नगर: जसवंतनगर में बस अड्डा चौराहे के पास ओवरब्रिज के नीचे कार से स्टंटबाजी कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने रविवार को मौके पर पकड़ा। पुलिस ने उनकी कार जब्त कर ली है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।"


"पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान आयुष यादव (19) पुत्र मनोज कुमार निवासी शांति कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा; सुमित कुमार (22) पुत्र मनोज कुमार निवासी शांति कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा; और प्रयाशु कुमार (23) पुत्र विवेक कुमार निवासी डाक बंगला, अलीगंज, एटा के रूप में हुई है। ये युवक कार संख्या UP14DR3764 (आई-20) से स्टंट कर रहे थे।"


"सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की। जांच के दौरान युवक गाड़ी के वैध कागजात नहीं दिखा सके। इस पर उपनिरीक्षक शुभम वर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत ₹12,000 का चालान कर कार को जब्त कर लिया।"


"इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने तीनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत भी कार्रवाई की है।"


"थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।"

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe