Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जैनपुर नागर में रामजी सकपाल के जीवन प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, बाबा साहेब के संघर्ष की कथा सुन नम हुईं आंखें


Etawah News: जैनपुर नागर में रामजी सकपाल के जीवन प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, बाबा साहेब के संघर्ष की कथा सुन नम हुईं आंखें

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर (इटावा)। ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित “बौद्ध भीम गाथा” कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब कथा वाचिका प्रेमा अम्बेडकर ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पिता रामजी मालोजी सकपाल के संघर्षपूर्ण जीवन का मार्मिक वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि रामजी सकपाल ब्रिटिश भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे और उनका जीवन अनुशासन, शिक्षा एवं उच्च संस्कारों से परिपूर्ण था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किए।

कथा के दौरान प्रेमा अम्बेडकर ने कहा कि उस दौर में समाज में गहरा भेदभाव व्याप्त था, लेकिन रामजी सकपाल ने अपने पुत्र भीमराव को यह अमूल्य सीख दी कि “ज्ञान ही सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने कठिन हालातों में भी अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।

उन्होंने यह भी बताया कि जब स्कूल में बाबा साहेब को भेदभाव का सामना करना पड़ता था, तब उनके पिता उन्हें धैर्य, संयम और संघर्ष की प्रेरणा देते थे। उनका सपना था कि उनका पुत्र शिक्षित होकर समाज में परिवर्तन लाए और अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़ा हो।

कथा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक पिता के संस्कार, मार्गदर्शन और त्याग ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। रामजी सकपाल की यही प्रेरणा आगे चलकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महान व्यक्तित्व के निर्माण का आधार बनी।

सम्मान का क्षण:

कार्यक्रम के दौरान चरण सिंह (शिवराजपुर) एवं नाथूराम (चाबच्चा) ने कथा वाचिका प्रेमा अम्बेडकर को नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, हुकुम सिंह, भीम प्रकाश, आनंदप्रिय गौतम, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, अकल सिंह, चन्द्र प्रकाश, रंजीत बाबू, अशोक कुमार, ध्रुव सिंह (एडवोकेट), रमेश कुमार (डीलर), तिलक सिंह, रमाकांत, सुशील कान्त (पत्रकार), सत्येंद्र सिंह (मास्टर), सतीश बाबू, सचिन, मातादीन, महेश, मायाराम, गंगादीन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और आयोजन की सफलता में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe