Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: जिला उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन पुष्प वर्षा कर भाई चारे का दिया संदेश

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


जिला उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन पुष्प वर्षा कर भाई चारे का दिया संदेश

फतेहपुर जिले में जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) के सफलता पूर्वक 20 वर्षों का उत्साह एवं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्षभी आयोजित होली मिलन व ईद मिलन का कार्यक्रम एस०जी०गार्डन आई ०टी ०आई० रोड फतेहपुर में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे जी की उपस्थित में संगठन के व्यापारीगण, पदाधिकारी गण जिले के समस्त नागरिकों का सम्मान करते हुए हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ । 

जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी द्वारा किए गए व्यापारियों के सम्मान में कार्यक्रम में चार चांद लगाया व व्यापारियों का उत्साह दुगना कर दिया, गणेश वंदना आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई , उसके पश्चात शंकर पार्वती जी की लीला व हनुमान जी के विशाल रूप ने दर्शकों का मन मोह लिया ।कार्यक्रम का समापन राधा कृष्ण जी के साथ फूलों की होली खेल कर उपस्थित समस्त लोगों का उत्साह देखने को मिला ।

 

कार्यक्रम में जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) के दो पदाधिकारी को पदोन्नति करके बिंदकी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील लोहिया को जिला अध्यक्ष का कार्यभार दिया गया, और जिले की नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया गया और अभी तक जिला संगठन में जिला महामंत्री प्रवक्ता का कार्यभार देख रहे हैं डी० एस० आइस फैक्ट्री के एम० डी० धीरेंद्र सिंह को पदोन्नति करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रवक्ता के नए पद से सुशोभित किया, जिससे व्यापारियों के समक्ष खुशी की लहर दौड़ गई समस्त व्यापारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी को ढेर सारी बधाइयां दी ।

कार्यक्रम में जिला संवाददाता दैनिक जागरण से गोविंद दुबे, शहरिओम रस्तोगी व आनंद रस्तोगी जी को प्रदेश जिला नगर और युवा के समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर सम्मानित किया इसी कड़ी में वरिष्ठ जिले के सम्मानित व्यापारी हरिओम रस्तोगी ने प्रदेश के अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश दुबे को चांदी की स्मृति चिन्ह देकर मंच में सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे धाता अध्यक्ष भानु केसरवानी, खखरेडू अध्यक्ष अनिल केसरवानी, असोथर अध्यक्ष लक्ष्मी आर्या, गाजीपुर अध्यक्ष बब्बू सिंह एवं बिंदकी नगर अध्यक्ष टीम सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा जी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe