Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: भगवान महावीर जन्मोत्सव पर 31 मार्च आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दो दिवसीय कार्यक्रम मे त्याग के साथ हुआ भगवान का अभिषेक शांतिधारा

 


Etawah News: भगवान महावीर जन्मोत्सव पर 31 मार्च आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दो दिवसीय कार्यक्रम मे त्याग के साथ हुआ भगवान का अभिषेक शांतिधारा 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर। जैन धर्म के वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 31 मार्च (मंगलवार) को नगर में भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। इस अवसर पर भगवान महावीर की प्रतिमा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

जन्मोत्सव के पूर्व, दो दिवसीय कार्यक्रम मे सोमवार को सामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया।


जिसमे राजकमल जैन,अतुल जैन ने प्रथम अभिषेक किया, वही शांतिधारा नियम लेकर एक वर्ष के रात्रि भोजन के त्याग कर मानस जैन, चिराग जैन द्वारा की गई वहीं सांयकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत “सुख और शांति का क्या है उपाय” विषय पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसमें समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इसके साथ ही शोभायात्रा में रथ पर भगवान को लेकर चलने वाले पात्रों का चयन भी किया गया। 


पूरे आयोजन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।कार्यक्रम सहयोगी एकांश जैन ने बताया पूरे मंदिर परिसर को भव्यता के साथ सजाया गया,यात्रा मंगलवार को सुबह 09 बजे से प्रारम्भ होंगी यात्रा को फीता काटकर रवानगी क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह करेंगी.

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe