Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: ईरान-इजराइल संघर्ष: भारत में सूखे मेवे महंगे,रमजान में खजूर, काजू के दाम बढ़े, आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

9452755077


ईरान-इजराइल संघर्ष: भारत में सूखे मेवे महंगे,रमजान में खजूर, काजू के दाम बढ़े, आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित

फर्रुखाबाद में सूखे मेवे महंगे,रमजान में खजूर, काजू के दाम बढ़े, आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित l ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने से भारत में खजूर और अन्य सूखे मेवे महंगे हो गए हैं। रमजान के पवित्र महीने में इनकी कीमतें विशेष रूप से बढ़ी हैं। काजू की कीमत लगभग ₹900 से बढ़कर ₹1000 प्रति किलो हो गई है, जबकि छुहारा ₹600 से ₹650 तक पहुंच गया है।

यह मूल्य वृद्धि युद्ध के कारण माल ढुलाई (शिपिंग) में आ रही दिक्कतों और आयात लागत में बढ़ोतरी का परिणाम है। खजूर, काजू और अन्य सूखे मेवे मुख्य रूप से खाड़ी देशों से आयात किए जाते हैं, जिनकी आपूर्ति श्रृंखला इस तनाव से सीधे प्रभावित हुई है।

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब रमजान के महीने में खजूर की खपत सबसे अधिक होती है। व्यापारियों का अनुमान है कि यदि युद्ध की स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो आने वाले 10-15 दिनों में वर्तमान स्टॉक खत्म होने के बाद कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को और अधिक महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।


खजूर व्यापारी हांजी बिलाल ने बताया कि इराक, सऊदी अरब और ईरान से आने वाली खजूर के लिए भारत में हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली प्रमुख वितरण केंद्र हैं। रमजान के लिए रखे गए बड़े स्टॉक को इन केंद्रों पर रोक दिया गया है, जिससे आगे चलकर देश में खजूर की कीमतें बढ़ने की आशंका है।

बिलाल ने यह भी बताया कि ईरान पर हमले के बाद से उनके 15 दिनों से लगे ऑर्डर अभी तक नहीं आए हैं, क्योंकि आपूर्तिकर्ताओं ने माल भेजना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान भी वे खजूर को पुराने दरों पर ही बेच रहे हैं। ईरान से आने वाली अच्छी गुणवत्ता वाली केमिया खजूर ₹140 से ₹280 प्रति आधा किलो के बॉक्स में उपलब्ध है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe