सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
अध्यक्ष पद वा महा मंत्री पद हेतु अधिवक्ताओं ने किया नामांकन जुलूस निकाल कर अधिवक्ताओं का लिया आदर्शवाद
फतेहपुर जिले के कलेक्ट्री परिसर में आज चुनाव नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करते हुए आदर्श अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश भदौरिया महामंत्री पद के प्रत्याशी धर्मेन्द्र मिश्रा एवं उपाध्यक्ष पद हेतु योगेंद्र सिंह पटेल कोष अध्यक्ष पद हेतु सत्यम कुमार गुप्ता संयुक्त सचिव प्रशासन पद हेतु सतीश शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु शाहिद आदि अधिवक्ताओं ने नामांकन करते हुए भारी भरकम जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट से लेकर दीवानी तक सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात करते हुए बुजुर्ग अधिवक्ताओं से लिया आशीर्वाद । चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद महा मंत्री पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि जीतने के बाद अधिवक्ताओं को एक हजार प्रति माह मासिक भत्ता दिया जाएगा और अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है ।उहोंने कहा कि यदि कोई अधिवक्ता का कोई भी मामला सरकारी कार्यालयों में पड़ता है तो पहली प्राथमिकता अधिवक्ताओं की होगी और जनपद में जितने भी टोल पड़ते है उस पर किसी भी अधिवक्ता का टोल नहीं लगेगा इसके अलावा जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई अधिवक्ता साथी का मामला होता है तो सम्मान पूर्वक जिला प्रशासन वार्ता करे यदि कोई भी पुलिस प्रशासन अधिवक्ता के साथ अभद्रता करेगा तो 11 अप्रैल को जीत कर आने के बाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।


