मोबाइल पर युवक को गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी प्रधान पति सहित चार लोगो पर रिपोर्ट दर्ज
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरापुर निवासी एक व्यक्ति को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार दरापुर निवासी रामशंकर पुत्र मैकूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीते 5 मार्च 2026 को शाम करीब 5:30 बजे गांव के अनुराग पुत्र जयकरण, रजनीश उर्फ हग्गू दादा पुत्र चन्द्रिका, प्रदीप नारायण व दीप नारायण पुत्रगण श्यामनारायण ने मोबाइल फोन पर कॉल कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का कहना है कि पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है, जिसे वह पेंन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध करा रहा है।
कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
