Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। भव्य कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भंडारे का होगा आयोजन

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


*भव्य कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भंडारे का होगा आयोजन* 

झांसी। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ श्री श्री 1008 बाबा भूतनाथ की भव्य शोभायात्रा 29 मार्च को आयोजक हिमांशु (हनी) साहू के निज निवास से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर भूतनाथ मंदिर पर समापन हुई ।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। 30 मार्च 2026 को पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं हवन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस धार्मिक आयोजन के तहत रविवार 29 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के भक्तजन एवं महिलाओ ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में पंडित बिरजू महाराज गुरुजी केशव पुर धाम एवं पुजारी भूतनाथ मंदिर पंडित राजकुमार मकड़ारिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया जाएगा।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 31 मार्च को भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। यह पूरा कार्यक्रम भूतनाथ इवेंट साहू परिवार की ओर से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कलश यात्रा में मोहिनी हिमांशु साहू,माताजी मंजू साहू, क्षेत्रीय पार्षद मोनिका विकास नगरिया,राजेश साहू, मुकेश साहू, रेखा साहू, सपना साहू, संगीता साहू, निशा साहू, सुनीता साहू, रीना,मुस्कान, निखिल, राम साहू, धर्मेंद्र साहू, मनीष साहू, सुरेश कुशवाहा,सनी, सौरभ, गोलू,ओम नायक,गौरव, सुमित, ऋषभ,संजू,राज,आकाश, अनिकेत, कृष्णा, आदि भक्ति शामिल रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe