Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: सूरत मे मेट्रो ट्रेन के गैर जिम्मेवार अफसरों के पापों का फल जनता भोगत रही है 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा स्कूटी सवार दम्पत्ति

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


सूरत मे मेट्रो ट्रेन के गैर जिम्मेवार अफसरों के पापों का फल जनता भोगत रही है 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा स्कूटी सवार दम्पत्ति

करे कोई ओर भरे कोई इस मुहावरे को सच साबित करती एक घटना सूरत में सामने आई है। सूरत के पर्वत पाटिया इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार दंपति 15 फिट गहरे गड्ढे में गिरने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। यह गड्ढा सूरत मेट्रो ट्रेन के काम के लिए खोदा गया था। दोनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया गया।

सूरत में चल रहे मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के कारण जगह जगह ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। इसी बीच सूरत के पर्वत पटिया कबूतर सर्कल के पास मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का काम चल रहा है।इस काम के लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। 

देर रात एक स्कूटी सवार दंपति अंधेरे की वजह से गढ्ढे में बाइक के साथ गिर गए। गड्ढे में गिरते ही आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए ओर उनको बचाने पहुंचे। गड्ढा इतना गहरा था कि लोगों के लिए बचाना मुश्किल था। 

गनीमत रही के जिस बुलडोजर ने गड्ढा खोदा था वोह वही मौजूद था। फ़ौरन लोगों की मदद से दोनों का रेस्क्यू शुरू किया गया। 


करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल दिया गया। 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने के बाद दोनों को सामान्य इंजरी हुई थी। गनीमत रही दोनों की जान बच गई। इलाज के दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


फिर एक बार मेट्रो रेल प्रोजेक्ट विवादों के घेरे में आया है। प्रोजेक्ट अधिकारियों ने अपने बचाव में बताया कि हमने पहले से गड्ढे के चारों ओर लोहे की रेलिंग लगाई थी। स्कूटी सवार ओवर स्पीड की वजह से गाड़ी का कंट्रोल खो दिया था, इस वजह से गड्ढे में गिरे। गनीमत रही दोनों की जान बच गई।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe