ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
तापी जिले की एलसीबी पुलिस ने वांछित साइबर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया
सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक प्रेमवीर सिंह और तापी जिले के पुलिस अधीक्षक जे. एन. देसाई के निर्देशों के अनुसार, तापी जिले में अपराधों को रोकने के लिए कार्रवाई करने के साथ-साथ, पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज अवैध और धोखाधड़ी के अपराधों में वांछित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया गयाथा।उसी सिलसिले मे एलसीबी ने अनसुलझे अपराधों के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी थी, जिसके तहत डोलवन पुलिस स्टेशन में साइबर धोखाधड़ी के वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए पीआई डी.एस. गोहिल, एन.जी. पाचानी और जे.बी. आहीर के मार्गदर्शन में टीमें गठित की गईथीं।
पी.एस.आई, के.आर.पटेल की निगरानीमे पुलिस कर्मी धर्मेशभाई और रौनकभाई की टिमने तकनीकी खुफिया जानकारी और निगरानी के आधार पर अपराधी को पकड़ने का काम कर रहे थे, तभी पीएसआई के.आर. पटेल को सूचना मिली कि डोलवन पुलिस स्टेशन में आईटी अधिनियम 2003 के तहत बीएनएस द्वारा दर्ज भगोड़े आरोपी गोपाल सुब्रमण्यम अय्यर, निवासी 203 प्रयोशाब्लिश बिल्डिंग, दिंडोली, *सूरत* को सूचना मिलने के स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिछले कई समयसे, डोलवन पुलिस स्टेशन में साइबर धोखाधड़ी के आरोपी फरार थे और पुलिस कार्रवाईसे दुर भागरहाथा फिरभी उनके प्रयासों को पुलिसने नाकाम बनाया। तापी एलसीबी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे डोलवन पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।
.jpg)