*मल्लावां चौराहे पर एक बजे दिन मे भीषण लगी जाम, ट्रैफिक पुलिस नदारद; एंबुलेंस फंसी*
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
*चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें, राहगीर और चालक परेशान*
*हरदोई-मल्लावां।* कस्बे के बडा चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे भीषण जाम लग गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही।, जिससे मरीज को समय पर इलाज मिलने में देरी की आशंका बनी रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम के दौरान चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का कोई भी जवान मौजूद नहीं था। इसके चलते वाहन चालक बिना किसी नियंत्रण के इधर-उधर से निकलने का प्रयास करते रहे, जिससे जाम और अधिक विकराल हो गया। देखते ही देखते चारों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चे, नौकरी पेशा वाले लोग और व्यापारी लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।
कई लोग अपने जरूरी कामों पर समय से नहीं पहुंच सके।स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि मल्लावां चौराहे पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि चौराहा पर बना पिंक बूथ पर नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि निकलने वाले वाहनों एवं राहगीरों को इस तरह की समस्या से निजात मिल सके।इसी तरह से राघौपुर चौराहा तेरवा कुल्ली मे भी भीषण जाम से आम जन मानस परेशान है।
