Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अरवल्ली गुजरात: पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने की बरेली में समीक्षा बैठक किया विस्तार 14 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन ने किया मंथन

 ब्यूरो रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात 9638076908


पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने की बरेली में समीक्षा बैठक किया विस्तार 14 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन ने किया मंथन


 अभिनव कुमार को प्रमोशन कर बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सीतापुर--- पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (रजिस्टर्ड) आल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने मंगलवार को बरेली पहुंचकर बरेली एक रिसॉर्ट में संगठन की बैठक कर समीक्षा की।जिसमें मेरठ मंडल,बरेली मंडल के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने प्रदेश महासचिव अभिनव कुमार की गतिविधियों व संगठन के प्रति लगन को देखते हुए उनका प्रमोशन कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर मंच से घोषणा की।प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.बिनोद कुमार वर्मा ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रताप तिवारी व मंडल सचिव लखनऊ नादिम खान का 17मार्च 26 मंगलवार को बरेली पहुंचने पर संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रदेश महासचिव सचिव अभिनव कुमार, प्रदेश सचिव रूबी खान के व्दारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।जहांपर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों व स्थानीय पत्रकारों के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की ।वहीं इकाई का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की। इस दौरान आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने बताया कि उनका संगठन वर्तमान में देश के 17 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश के लगभग 40 जनपदों में संगठन का गठन किया जा चुका है।

संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रताप तिवारी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करना समिति का मुख्य उद्देश्य है। इसी क्रम में संगठन की ओर से 14 सूत्रीय मांगपत्र के व्दारा पत्रकारों के लिए पेंशन योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, टोल फ्री सुविधा, भूमि आवंटन, आयुष्मान योजना का लाभ और पत्रकार सुरक्षा कानून आदि की तरफ शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनोद वर्मा ने जोर देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसलिए पत्रकारों को आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि पत्रकारों के लिए न्यूनतम 25 हजार रुपये मासिक पेंशन, 50 वर्ष की आयु के बाद विशेष पहचान पत्र और परिवार सहित कैशलेस चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया साथ ही सरकार से मांग की गई कि पत्रकारों के लिए स्पष्ट मानक तय कर उनकी सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी जाए।इस मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव अभिनव कुमार का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रईश खान, जिलाध्यक्ष बरेली दिलीप कुमार, प्रदेश सचिव रूबी खान, जिला सचिव रोशन लाल मौर्य जिला संरक्षण कौशल गुप्ता,मेरठ मंडल अध्यक्ष बब्लू सक्सेना ,संभल जिलाध्यक्ष प्रवेश यादव,बदायूं के जिलाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के पत्रकार साथियों के साथ भारी संख्या में मौजूदरहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe