आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
09 मार्च 2026
कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे चहरे दिव्यांगजनों के,दिया धन्यवाद रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का
झांसी | रोटरी क्लब ऑफ झांसी एलीट का 3 दिवसीय कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आज समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे और विशिष्ठ अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुधाकर पांडे रहे। इस दौरान 120 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित कर उनके शरीर में लगाए गए । इसके साथ ही 10 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल भी प्रदान किए गए। ।इस अवसर पर मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने क्लब के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोटरी क्लब समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहाकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए इस तरह के सेवा कार्य होते रहने चाहिए ।
क्लब की अध्यक्ष मानसी अग्रवाल ने बताया कि क्लब स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवारत है और आगामी समय में इस तरह के अन्य सेवा कार्य संचालित होते रहेंगे।
इस अवसर पर देवप्रिया उक्सा, अमित अग्रवाल, डॉ निखिल गुप्ता, डॉ ऋचा, डॉ अमन जीत, डॉ अवनीत कौर, मिली सूरी, रजत सूरी, वैभव खन्ना, शिवानी खन्ना आदि उपस्थित रहे।
आभार डॉ जानकी अग्रवाल ने व्यक्त किया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
