Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: चाकू से हमला कर महिला की निर्मम हत्या

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


चाकू से हमला कर महिला की निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर गांव में दिन दहाड़े महिला की चाकू से गोंदकर प्रेमी ने हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला के कुछ अश्यालील वीडियो और फ़ोटो हत्त्यारे युवक ने सोसल मीडिया में वायरल कर दिया था जिस पर महिला मिथलेश देवी ने सदर कोतवालीके मुकदमा दर्ज करा दिया था। मुकदमा वापसी का हत्यारा युवक दबाव बना रहा था। आज शाम मिथलेश देवी गोबर फेकने जा रही थी तभी हत्त्यारे सोनू यादव ने चाकू लेकर मिथलेश को दौड़ा लिया। तभी मिथलेश मेरे पास आकर छिप गए और बोली दीदी मै आपके साथ घर चलूंगी तभी सोनू चाकू लेकर आया और 3-4 बार पेट मे चाकू मारकर भाग निकला।

बताते है कि मृतक महिला का पति जयसिंह मुम्बई में रहकर मजदूरी करता है अभी होली के त्योहार में गांव आया है और तब से यंही है मिथलेश देवी की 3 मासूम बेटियां अंजली(8वर्ष) कक्षा 3 में पढ़ती है दूसरी बेटी श्रेया (7) 2 में और तीसरी बेटी आकांक्षा है। वंही मौके पर पहुंचे SP अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गांव के युवक की महिला से अनबन के बाद दोनो में बोलचाल बंद था। महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया में उसके प्रेमी ने फेक आईडी से वायरल किया। जिस मामले में महिला ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था । 

पूंछताछ के लिए महिला के प्रेमी सोनू यादव को पुलिस ने कोतवाली बुलाया था। लेकिन सोनू कोतवाली नही गया और सुबह से महिला से सुलह का दबाव बना रहा था।मृतक महिला की बेटी ने बताया कि मां ने सोनू से वीडियो और फ़ोटो डिलीट करवाने पर मुकदमा वापस लेने की बात कही थी।SP ने बताया सोनू ने महिला की चाकू घोपकर हत्या कर दी। जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe