आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी
दिनांक 02 मार्च 2026
अवैध शराब की बिक्री और अधिक दर पर मदिरा विक्रय की शिकायत पर तत्काल करें सख्त कार्रवाई:- जिलाधिकारी
05 मार्च तक आबकारी एवं पुलिस विभाग की टीमों द्वारा जनपद में प्रवर्तन कार्यों का चलाया जा रहा विशेष अभियान
अभियान के अंतर्गत अन्तरराज्यीय सीमाओं पर विशेष चौकसी बढ़ाए जाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने विशेष अभियान के दौरान आबकारी/पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही को सराहा,
राष्ट्रीय एवं राज्जीय मार्गों पर स्थित ढाबों/होटलों पर भी औचक निरीक्षण करते हुए अवैध शराब की ली तलाशी
जनपद में विशेष अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण, संग्रह और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार मारे जा छापे
आबकारी,पुलिस,जीएसटी द्वारा टोल नाका/बैरियर पर बड़े वाहनों की चेकिंग करते हुए मादक पदार्थों को सख्ती से पकड़े जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें
झांसी।जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने होली त्योहार के दृष्टिगत पुलिस एवं आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए 05 मार्च तक चलने वाले विशेष अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए टीम की हौसला अफजा़ई कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहारों के दृष्टिगत चेक पोस्ट पर सख्ती से निगरानी की जाए ताकि अवैध शराब के परिवहन को रोका जा सके।जिलाधिकारी ने आबकारी एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 05 मार्च 2026 तक चल रहे विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए अब तक प्रवर्तन कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और समस्त टीमों का उत्साह वर्धन किया।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने आबकारी विभाग की राजस्व वसूली के वार्षिक लक्ष्य की जानकारी लेते हुए शासन द्वारा दिए गए वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति हेतु अभी से रणनीति बनाकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान जिस प्रदर्शन और समन्वय बनाते हुए टीम ने कार्यवाही की है वह बदस्तूर जारी रहे ताकि वसूली लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार प्रतिबंधित हैं। विभागीय अधिकारी व पुलिस हुक्का बार के संचालन को सख्ती से रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में बैंक्वेट हॉल, बारात घर व पार्टी लॉन में एक दिवसीय शराब पार्टी आयोजित करने हेतु आबकारी विभाग में ऑनलाइन लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन करें, बिना लाइसेंस शराब पार्टी आयोजित करने पर होगी सख्त कार्यवाही।जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने से कहा कि जनपद में स्थित समस्त होटल/ रेस्टोरेंट के मैनेजर/स्वामी व राष्ट्रीय/राज्जीय राजमार्ग पर बने ढोबों को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर में बिना वैध लाइसेंस के मदिरा ना परोसी/पिलाई जाए और ना ही बिना लाइसेंस के कोई शराब पार्टी आयोजित की जाए। यदि निरीक्षण के दौरान ऐसा होता पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लगातार जांच किए जाने के भी निर्देश दिए और कहा कि नशीली दवाओं के इस्तेमाल और मादक पदार्थों की बिक्री के संबंध में भी लगातार छापामार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी के निर्देशन पर प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग, प्रशासन व उप्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार क्षेत्र के ऐसे स्थानों पर जहां अवैध शराब निर्मित की जा रही है या अवैध शराब का भंडारण है लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए, तथा पकड़ी गई बड़ी संख्या में अवैध कच्ची शराब व लहन नष्ट किया जाए। मौके पर छापामार कार्यवाही में यदि यह सुनिश्चित होता है कि अवैध शराब का संचालन हो रहा है तो सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
जनपद की अन्य तहसीलों में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा लगातार कच्ची शराब के अड्डो पर दविश दी जा रही है तथा आबकारी दुकानों की प्रतिदिन चेकिंग भी करायी जा रही है जिससे किसी भी प्रकार के अवैध / मिलावटी शराब की बिकी पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा रहा है।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की टीम एवं स्टॉफ को किए गए कार्य पर बधाई देते हुए आगे भी इसी मनोयोग से काम करने की सलाह दी।
आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


