Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएशन के चुनाव में पहले दिन अध्यक्ष व महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर पर्चे दाखिल

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएशन के चुनाव में पहले दिन अध्यक्ष व महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर पर्चे दाखिल

फतेहपुर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के दस अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अलग-अलग संगठनों से अध्यक्ष व महामंत्री पद के तीन-तीन उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ चुनाव अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। अन्य पदों के लिए भी 36 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल करके चुनावी ताल ठोंकी है।  नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुबह से ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। 

आदर्श अधिवक्ता संगठन से रमेश सिंह भदौरिया ने अध्यक्ष व धर्मेन्द्र मिश्रा ने महामंत्री, आदर्श अधिवक्ता संगठन के ही एक अन्य गुट से विजय सिंह ने अध्यक्ष व अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्रा ने महामंत्री तथा सर्वसमाज अधिवक्ता संगठन से जगनायक सचान ने अध्यक्ष व अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महामंत्री पद के लिए पर्चे दाखिल किए। 

इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शशिकांत वर्मा, मो0 इशरत खान, चन्द्र प्रकाश गुप्ता व रामऔतार ने ताल ठोंकी है। उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार, गणेश प्रसाद तिवारी, योगेन्द्र कुमार सिंह पटेल, सूर्यपाल सिंह दीक्षित तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य शर्मा, मो0 बिलाल खान, शाहिद अख्तर, मनोज कुमार वर्मा ने पर्चे दाखिल किए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार गुप्ता व सत्यम कुमार गुप्ता ने दावेदारी की है। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर जसवंत सिंह व अविनाश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर छाया देवी तथा संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर नागेन्द्र सिंह व सतीश वर्मा ने नामांकन पत्र भरे हैं। 

इसी प्रकार वरिष्ठ सदस्य पद के लिए महाप्रसाद दुबे, देवपाल सिंह, संदीप विश्वकर्मा, जितेन्द्र कुमार वर्मा, रामसनेही, राजेश सिंह गौतम व कल्याण कुमार द्विवेदी के अलावा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए प्रभाकर सिंह चंदेल, राजकुमार पाण्डेय, पूनम गुप्ता, नेकेता सोनकर, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, आयशा सहाब, शेख मो0 इसहाक व सुमित सिंह ने पर्चे दाखिल किए हैं। 

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि कल (आज) मंगलवार को शाम चार बजे तक है। उधर मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री व सहायक निर्वाचन अधिकारी हरवंश सचान, राहुल त्रिवेदी, अविनाश सिंह, विनय मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, मो0 राशिद सिद्दीकी ने प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान निभाया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe