ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत के लिंबायत इलाके में घर में लगी आग, आग में जिंदा जले 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।
सूरत के लिंबायत इलाके के मीठी खादी क्षेत्र में भयानक घटना सामने आया है। इस हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई है। पुरे इलाके में सन्नाटा छा गया।मिली जानकारी के अनुसार दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आज सुबह 11 बजे रसोई बनाते वक्त अचानक सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग ने अचानक भयानक रूप ले लिया। घर के अंदर से किसी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला, देखते ही देखते 5 लोग जिंदा जल गए।में 5 लोगों की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और सूरत कीस्मिमेरे में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक ही परिवार के 5 लोगो को मृत घोषित कर दिया।
सुबह 11 बजे सूरत के लिंबायत इलाके की मीठी खाड़ी क्षेत्र की बैठी कॉलोनी में ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत में रसोई बनाते वक्त अचानक आग लग गई। परिवार के लोग साड़ियों पर डिजाइनिंग स्टिच लगाने का काम घर में ही करते थे।
अचानक लगी आग के कारण घर में रखी साड़ियों ओर केमिकल के ड्रम तक पहुंच गई। आग ने इतना भयानक स्वरूप ले लिया कि किसी को भी घर के बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग ने चंद मिनटों में ही दो मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे इलाके में धुएं का गुब्बार देखने को मिल रहा था।दमकल विभाग की टीम जब पहुंची घर में तो घर के सभी सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े थे। सभी को एम्बुलेंस के जरिए सूरत की सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
कमभागी मृतको
65 वर्षीय शहनाज बेगम अंसारी
18 वर्षीय हुसैना बेगम अंसारी
28 वर्षीय शबीना रमजान अंसारी
19 वर्षीय खुशनुमा अब्दुल अंसारी
4 वर्षीय मासूम सुभान रमजान अंसारी
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो जानेसे पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस आग लगने की वजह जानने मे जुटी है।
