Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

परलकोट पत्रकार संघ ने मनाया होली मिलन समारोह; वन विश्राम गृह में जमी खुशियों की महफिल

 परलकोट पत्रकार संघ ने मनाया होली मिलन समारोह; वन विश्राम गृह में जमी खुशियों की महफिल।


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो 

रंगों के महापर्व होली के आगमन से पूर्व, पंजीकृत संस्था परलकोट पत्रकार संघ पखांजूर द्वारा 'होली मिलन समारोह' का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बड़े कापसी स्थित वन विश्राम गृह के शांत और मनोरम वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ संघ के सदस्यों ने पूरी आत्मीयता और शांतिपूर्ण ढंग से उत्सव का आनंद लिया।

समारोह के दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन के बीच ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करते हैं और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और संगठन की एकता को प्रदर्शित करना रहा।

इस भव्य मिलन समारोह में स्वतंत्र नामदेव (अध्यक्ष), जतन विश्वास (सचिव) धनंजय चंद (कोषाध्यक्ष) राजदीप शर्मा, शोभन बनर्जी, (संरक्षक) विकास वैध (उपाध्यक्ष)

  दिपेश साहा (सहसचिव) प्रदीप कुमार विश्वास,संजय साहा, (मीडिया प्रभारी) गोपाल ब्रह्मचारी, शंकर सरकार, शुभम कुंडू, पल्लव मंडल, विष्णु मिस्त्री, उत्तम बनिक राजेश दास आदि सदस्य उपस्थित रहे,।

सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और शांतिपूर्ण वातावरण में होली के गीतों और चर्चाओं के साथ इस दिन को यादगार बनाया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe