ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
बारडोली के उत्तरा गांव में मिंढोला नदी में दो युवकों की डूबने से दुखद मौत: परिवार शोक में डूबे।
बारडोली के नजदीक आज, पांच युवक उत्तरा गांव के बाहरी इलाके में स्थित मिंढोला नदी में स्नान करने गए थे, तभी दो युवक डूब गए और उनकी मौत हो गई।बारडोली तालुका के तेन गांव में साई नगर सोसाइटी के निवासी 15 वर्षीय हर्ष भागुभाई परमार और बारडोली में रामेश्वर नगर सोसाइटी के मकान नंबर 15 के निवासी 19 वर्षीय लेखुराम कालूभाई प्रजापति, ये दोनों युवकों दुर्भाग्यवश नदीके गहरे पानी में डूब गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बारडोली अग्निशमन दल को घटना की सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू किया।दोनों के शव दमकल कर्मियों द्वारा जहांसे पानीमे कूड़ेथे उसीके पासकी जगह से दोनोके शव बरामद किए गए।
बारदोली ग्रामीण पुलिसने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेफरल अस्पताल बारडोली भेज दिया गया। एएसआई,जयदेव गढ़वी इस घटना की आगे की जांच कर रहे हैं।
धुलेटी के दिन बारदोली के बाबेन गांव में घटी दुखद घटना को अभी तक भुलाया नहीं जा सका है, जहां आज मिंढोला नदी में फिरआज दो युवकों की दुखद मौत हो गई।

