Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। अनुबन्ध के अनुसार घोषित तिथि तक कार्यदायी संस्थाएं तेजी से कार्य पूर्ण करते ते हुए हैंडओवर करना सुनिश्चित करें:- सीडीओ

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


झांसी 

दिनांक 17 मार्च 2026


** अनुबन्ध के अनुसार घोषित तिथि तक कार्यदायी संस्थाएं तेजी से कार्य पूर्ण करते ते हुए हैंडओवर करना सुनिश्चित करें:- सीडीओ  


 ** यूपीपीसीएल द्वारा मेडिकल कालेज में टाइप-1 आवासों के जीर्णोद्धार कार्य समय से पूर्ण करें 


 ** नोडल अधिकारी योजनाओं का निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट समय से डीएसटीओ कार्यालय को देना सुनिश्चित करें  


 ** ऐसी निर्माणाधीन परियोजनाएं जो शत प्रतिशत पूर्ण हो गई हैं,उन्हें निर्धारित शासनादेश के अनुसार हस्तांतरित कराना सुनिश्चित करें 


 ** ऐसी संस्थाएं जहां बजट के अभाव से कार्य प्रभावित है तत्काल

बजट की मांग करते हुए पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें  

झांसी। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने विकास भवन स्थित एनआरएलएम सभागार में ₹50 लाख एवं उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं का सत्यापन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अनुबंध के अनुसार कार्य पूर्ण होने की तिथि तक कार्यदायी संस्थाएं तेजी के साथ कार्य पूर्ण करें ताकि उन्हें हैंडओवर करते हुए जनता को लाभान्वित किया जा सके। 

    मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में विभिन्न संस्थाओं द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाएं जिनकी लागत 50 लाख एवं उससे अधिक है उनकी प्रगति और सत्यापन रिपोर्ट संबंधित नोडल अधिकारियों से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों का सत्यापन समय से करते हुए रिपोर्ट माह के प्रथम सप्ताह में डीएसटीओ कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि समीक्षा में और पारदर्शिता लाई जा सके। उन्होंने कहा कि अनुबंध के अनुसार कार्य पूर्ण होने की तिथि तक समस्त कार्यदायी संस्थाएँ तेजी के साथ निर्माणाधीन कार्य पूर्ण करें ताकि उन्हें हैंडओवर करते हुए उसका लाभ आम जनमानस को मिल सके। उन्होंने नोडल अधिकारियों द्वारा सत्यापन रिपोर्ट में विभिन्न एजेंसियों द्वारा कार्य की गति धीमी होने की जानकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गति के साथ पूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

   

बैठक की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50 लाख से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं की प्रगति और सत्यापन आख्या के साथ प्रारंभ हुई, मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा बनाई जा रही 14 सड़क परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अनुबंध के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रांतीय खंड द्वारा निर्माणाधीन पाल कॉलोनी ग्वालियर रोड के पास सर्विस रोड से लहर गांव की ओर सड़क निर्माण, ब्लाक बड़ा गांव में जौरी बुजुर्ग से लेवा सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण एंव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बुंदेलखंड विकास निधि राज्यांश के माध्यम से बनाई जा रही सड़कों के निर्माण की भी बिंदुबार समीक्षा की और कार्य को गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

   बैठक में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाएं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा करते हुए सीडीओ श्री जुनैद अहमद ने यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने राजकीय मेडिकल कालेज जनपद झांसी में टाईप-01, टाईप-03 आवासों में जीर्णोद्धार कार्य हेतु टाईप-01 (72-नग) में 16 आवासों को हैंडओवर कर दिया गया है शेष 04 का जीर्णोद्धार कार्य लगभग पूर्ण होने को है उन्हें भी हैंडओवर कर दिया जाएगा, शेष 12 का को मार्च में पूर्ण करते हुए हैंडओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जीर्णोद्धार के कार्यों की समीक्षा के दौरान टाईप-03 (18 नग) में 18 नग आवासों में से 14 नग का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है,जिसमें 04 कार्यदायी संस्था द्वारा पूर्व में हैंडओवर हो गए हैं,04 आवास मार्च में हैंडओवर किए जाएंगे। शेष माह अप्रैल तक पूर्ण करते हुए कार्यदायी संस्था द्वारा हैंडओवर किए जाएंगे। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए हैंडओवर किए जाने के निर्देश दिए।

    निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने जनपद झांसी में वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक जिसकी लागत लगभग 14 करोड़ से अधिक है की समीक्षा करते हुए हो रहे कार्य की जानकारी ली। सहायक अभियंता ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा विभाग से संबंधित निर्माण कार्य में ग्राउंड फ्लोर की स्लैब का कार्य एवं 1st फ्लोर की स्लैब का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ग्राउंड फ्लोर एवं 1st फ्लोर की चिनाई,प्लास्टर का कार्य एवं आंतरिक दीवारों की पुट्टी का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। अवशेष धनराशि प्राप्त होने पर कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाएगा।

₹50 लाख एवं उससे अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा 14 हाईस्कूल, 03 इंटरमीडिएट कॉलेज के निर्माण कार्य की जानकारी ली, बताया कि 11 हाईस्कूल एवं 02 इंटरमीडिएट कॉलेजों का कार्य प्रारंभ हो गया है। चकारा में विद्युत पोल होने के कारण निर्माण कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है, कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐवनी, घाटकोटरा, ढकरवारा, मवईगिर्द एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़रा के कार्यों की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे शिक्षा विभाग के डायट में चारदीवारी, लैब एवं स्टाफ रूम की मरम्मत का कार्य तथा डायट में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण की जानकारी लेते हुए कार्य प्रगति 05% प्रतिशत होने पर नाराजगी व्यक्त की और गुणवत्तापूर्ण कार करने के निर्देश दिए।

    बैठक में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड श्री नवनीत सिंह ने ₹लाख 50 से अधिक विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य की जानकारी उपलब्ध कराई, उन्होंने मऊ-गरौठा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य,रक्सा टूंका बैदौरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, पाल कॉलोनी ग्वालियर रोड के पास सर्विस रोड से लहरगांव की ओर सड़क निर्माण कार्य,जनपद झाँसी में बबीना टूंका मार्ग में लघु सेतु का निर्माण, एरच ककरवई मार्ग के किलोमीटर 23 में रपटा बॉक्स काल्वर्ट के निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी। 

    बैठक में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रजनीश कुमार ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग झाँसी द्वारा बुन्देलखण्ड विकास निधि राज्याॅश की 10 सड़कों सहित 05 भवन निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 कार्यों के सापेक्ष 09 कार्य पूर्ण हो गए हैं,शेष कार्य प्रगति से चल रहे हैं जो निर्धारित समय में पूर्ण कर लिए जाएगें। 

   बैठक में इस अवसर पर अधिशासी अभियंता आरईएस रजनीश कुमार, डीएसटीओ डॉ0 अर्चना सिंह,एई नवनीत सिंह, सहित पर्यटन विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe