Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: सदस्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई सम्पन्न

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झांसी दिनांक 17 मार्च 2026


*महिला फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से संज्ञान लें अधिकारी: मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग*


*आयोग द्वारा जारी सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करायें*


*सदस्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई सम्पन्न*

झांसी: आज मा0 सदस्य, राज्य महिला आयोग, उ0प्र0 अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में "महिला जनसुनवाई कार्यक्रम" का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। मा0 सदस्या द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया गया।

       भ्रमण कार्यक्रम के तहत मा0 सदस्या द्वारा सर्वप्रथम जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय के निरीक्षण में उन्होंने ओपीडी कक्ष, अल्ट्रासाउण्ड कक्ष, महिला वार्ड, आॅपरेशन थियेटर, परीक्षण कक्ष एवं एसएनसीयू कक्ष में उपचार हेतु भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना तथा मरीजों के साथ उपस्थित परिजनों से अस्पताल में मुहैया कराने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी की। 

यहां पर उन्होने निर्देश दिये कि जिला महिला चिकित्सालय में उपचार हेतु आने वाली महिलाओं को मातृवंदना योजना की जानकारी प्रदान करते हुये लाभान्वित करायें, इसके साथ ही महिलाओं को अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा प्रदान करने में पूर्व में की गयी जांच आख्या का अवलोकन अनिवार्य रुप से करें। चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।    

 इसके पश्चात मा0 सदस्या द्वारा विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं महिला जनसुनवाई की गयी। मा0 सदस्य ने विभिन्न विभागों में संचालित महिला कल्याण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी बात को ध्यानपूर्वक सुना जाये, सभी अधिकारी अपने व्यवहार मे बदलाव लायें और जनता की समस्याओं का निस्तारण तुरंत करें। जनपद के समस्त थानों में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु आयोग द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर एवं दिशा-निर्देशों का प्रचार-प्रसार करायें।

        आज के महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 12 शिकायतें पुलिस विभाग, 07 शिकायतें राजस्व विभाग एवं 02 शिकायतें अन्य विभागों से सम्बन्धित रहीं।

         जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर पीयूष कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 रमाकान्त, सीएमएस महिला चिकित्सालय डाॅ0 राजनारायण, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव, सहायक श्रमायुक्त दीपिका, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश राजपूत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe