ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सुरत जिले के बारडोली ओर मांडवी में भाजपा ने आज प्रधानमंत्री मोदी की मनकी बात कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण सुना।
बारदोली विधायक ईश्वर भाई परमार की उपस्थिति में अस्तान गांवमें 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम प्रत्यक्ष रूप से देखा गया और इसके साथ ही उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।
इस कार्यक्रम में योगेशभाई पटेल, तालुका अध्यक्ष डॉ. आनंद भाई पटेल, महासचिव और कार्यकर्ता शामिल हुए।
साथमे सुरत जिला के मांडवी नगर में भी विधायक कुंवरजी हलपति की उपस्थिति में आयोजित 'मन की बात' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मांडवी स्थित भार्गव समाज की वाडी में कुंवरजीभाई हलपति की उपस्थिति में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई के 'मन की बात' कार्यक्रम को बड़ी संख्या में लोगों ने सुना।
अपने प्रेरणादायक संवाद में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, युवाओं की शक्ति और देश के समग्र विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के साथ एक टिफिन बैठक आयोजित की गई और संगठनात्मक चर्चाओं, जनसंपर्क को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

