Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

चिरमिरी। रंग-गुलाल के साथ सजी पत्रकारों की एकता — चिरमिरी प्रेस क्लब में हुआ भव्य होली मिलन समारोह

 विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ 


रंग-गुलाल के साथ सजी पत्रकारों की एकता — चिरमिरी प्रेस क्लब में हुआ भव्य होली मिलन समारोह

चिरमिरी।

चिरमिरी के गोदरी पारा स्थित प्रेस क्लब भवन में दिन रविवार 15 मार्च को चिरमिरी प्रेस क्लब द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें शहर के वरिष्ठ, युवा और विभिन्न प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल और तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पूरे प्रेस क्लब परिसर में होली के रंगों के साथ आत्मीयता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर श्याम बिहारी जायसवाल भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने व्यस्त समय के बीच प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों के साथ होली का पर्व मनाया और सभी को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम ही समाज की सच्चाई को सामने लाती है और जनहित के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है।

उन्होंने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में हमेशा खुशियों और रंगों की तरह सकारात्मकता बनी रहे, यही इस पर्व का संदेश है। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह में चार चांद लग गए।

समारोह के दौरान पत्रकारों ने आपसी संवाद, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और रंगों के बीच होली का पारंपरिक उत्साह देखने को मिला।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe