Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। संघ कार्य समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम”- नगर संघचालक राम प्रसाद राजपूत

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।

 

दिनांक: 19 मार्च 2026


 *“वर्ष प्रतिपदा हमारी सांस्कृतिक चेतना का आधार ” - मुख्य अतिथि डॉ. ललित गुप्ता* 


 *“संघ कार्य समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम”- नगर संघचालक राम प्रसाद राजपूत* 

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वासुदेव नगर द्वारा वर्ष प्रतिपदा एवं प्रकट उत्सव का आयोजन गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर, बाहर दतिया द्वार, झांसी में बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर *मुख्य अतिथि डॉ. ललित गुप्ता (महानगर संपर्क प्रमुख) ने* अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष प्रतिपदा भारतीय नववर्ष का प्रतीक है, जो हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव समाज में राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

*कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राम प्रसाद राजपूत (माननीय नगर संघचालक) ने* कहा कि संघ का कार्य समाज में एकता, समरसता और सेवा की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी को आद्य सरसंघचालक के रूप में श्रद्धापूर्वक प्रणाम निवेदित किया गया। सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे और अनुशासन एवं एकता का परिचय देते हुए सामूहिक प्रणाम किया।

*नगर कार्यवाह शैलेंद्र सिंह जी* ने वर्ष प्रतिपदा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।


 *वहीं नगर विस्तारक विनय भारत जी ने* कहा कि यह उत्सव भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम है और समाज में समरसता, सेवा व संस्कारों के प्रसार के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। 


इस अवसर पर शैलेंद्र जी, देवांश जी,शोभरन जी, बालकृष्ण जी,शुभ जी,लोकेश जी,राजवीर जी एवं सभी स्वयं सेवक बंधु उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe