Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: सूरत के वराछा में जरी कारखाने में भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 2 की मौत, 9 घायल

 ब्युरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


सूरत के वराछा में जरी कारखाने में भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 2 की मौत, 9 घायल


सूरत के वराछा इलाके से एक भयानक घटना सामने आई है।भरत नगर गौशाला क्षेत्र में स्थित एक जरी के कारखाने में सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित जरी के कारखाने में लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि कारखाने के अंदर रखे LPG गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगे। धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

कारखाने की छत पर टीन का शेड बनाकर कारीगर वहां रह रहे थे और काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। 

दमकल कर्मियों ने तीसरी मंजिल के पत्रे काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। कुल 11 लोगों को रेस्क्यू कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगो का इलाज चल रहा है।

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस और दमकल विभाग को कारखाने से लगभग 8 गैस सिलेंडर मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

रिहायशी या औद्योगिक इकाई में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।


पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से गैस का संकट न बढ़े इस लिए कड़े कदम भी उठाए जा रहे है। सूरत में अवैध गैस सिलिंडर रिफिलिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए शहर के अलग अलग जगहों पर छापेमारी की। 13 दुकानदारों को अवैध रूप से रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़ा गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जरी कारखाने में इतने सिलेंडर आए कैसे। 


फिलहाल पुलिस की टीम जांच कर रही है के संकट के समय में भी बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर सप्लाई किसने किए। गनीमत रही कि 8 सिलिंडर में से सिर्फ दो ही सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ।


पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe