ब्युरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
बारडॉली स्थित जय केसर कुंज सोसाइटी में साझा भूखंड को लेकर फिर विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
भूतकाल मे सोसाइटी निर्माण करनेवाले बिल्डर नितिन राणा ने एक ही घरोपे दो दस्तावेज किए होने का गुना दर्ज हुआ है।घर देने के नामपर लोगोके साथ पैसा हड़प कर घर मुहैया नहीं करनेकी शिकायत फ्रॉडके कारनामे करने वाला बिल्डर नितिन राणा के खिलाफ कितनी सारी शिकायतें बारडोली टाउन पुलिस थानेमें दर्ज हुई है।
बारडोली स्थित जय केसरकुंज सोसाइटी के साझा भूखंड को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 9 मार्च, 2026 को सोसाइटी के अध्यक्ष राकेशभाई गांधी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि नितिन राणा ने सोसाइटी की नहर के पास स्थित साझा भूखंड पर अवैध कब्जा कर लिया है।इस घटना के बाद, आज सुबह 17 मार्च, 2026 को फिर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि नितिन राणा के लोग साझा भूखंड के एक हिस्से को तार से घेरने की तैयारी कर रहे थे।इसकी जानकारी मिलने पर सोसायटी के अध्यक्ष राकेशभाई गांधी और निवासी मौके पर पहुंचे और इस काम को रोक दिया।
घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने पर, सोसाइटी के निवासियों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दीगई। इसके बाद, पूरा मामला बारडोली टाउन पुलिस स्टेशन पहुंचा और सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश गांधी और स्थानीय सोसाइटी निवासियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित याचिका प्रस्तुत की है।
निवासियों ने आरोप लगाया है कि इस तरह की अवैध गतिविधि बिल्डर नितिन राणा द्वारा अपने आदमियों के माध्यम से की जा रही है, जो पहले भी विवादों में रह चुका है। यह भी कहा गया है कि मिट्टी और अन्य कच्चा माल डालकर साझा भूखंड पर कब्जा करने का बालिश प्रयास किया गया है।
फिलहाल, पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

