Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: अयाह शाह विधायक के होली मिलन में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, बांदा व कानपुर के कलाकारों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



अयाह शाह विधायक के होली मिलन में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

बांदा व कानपुर के कलाकारों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

फतेहपुर,जिले के अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाँदा, कानपुर के अरक्रेस्टा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। समारोह का आयोजन क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रभारी प्रकाश पाल उपस्थित रहे। समारोह में आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों और कार्यकर्ताओं के लिए गुझिया, ठंडाई तथा भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं

पूर्व जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, मुखलाल पाल, आशीष मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, बिंदकी विधायक जयकुमार जैकी, संतोष द्विवेदी, प्रधान अनिल शुक्ला, आचार्य कमलेश योगी, ज्ञानेंद्र सचान उर्फ ज्ञानू, रविंद्र पाल सिंह, पंकज त्रिपाठी, तेज बहादुर सिंह चैहान, अर्चना त्रिपाठी, स्वरूप राज सिंह, जूली, काली शंकर श्रीवास्तव, सुरेश परमार, रजोल मिश्रा, नीरज सिंह, अरिमर्दन सिंह, निर्मल सिंह, संजय हाडा, सनी सिंह चैहान, राजा सिंह, अमित अग्निहोत्री, हीरालाल लोधी, कुमार विक्रम प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, देवराज सिंह, ओमप्रकाश लोधी, उदय मौर्य, गोरेलाल प्रजापति, सुशील श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, तीरथ तिवारी, राम महेश निषाद, थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe