Etawah News: मोटरसाइकिल से बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे भाई के साथ सड़क हादसा: बहन की दर्दनाक मौत, भाई घायल
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद के नगला देवीपुर गांव निवासी अवधेश अपनी 23 वर्षीय बहन श्रद्धा पत्नी नबाब सिंह को उसकी ससुराल विचपुरी (थाना वैदपुरा) छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते जसवंतनगर की ओर जा रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही वे मॉर्डन तहसील के सामने से निकले ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धा सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार व शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान भी एंबुलेंस के साथ मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल अवधेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।


