ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सुरत शहर के नबीरोने सोशल मीडिया पर दोस्ती करके किशोरी से दुष्कर्म को अंजाम देनेवाला विधर्मी के साथ 4 दोस्त आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सूरत शहर के इच्छापोर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12वी कक्षा में पढ़ रही 16 वर्षीय किशोरी को सोशल मीडिया के जरिए फंसाके एक विधर्मी युवक ने दुष्कर्म किया और फिर निजी फोटो वीडियो के जरिए लगातार ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उनके 4 दोस्तो को भी गिरफ्तार किया है।मूल रूप से बिहार की रहने वाली ओर इच्छापोर में रह रही 12वो की छात्रा मार्च 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए मोहम्मद साजिद पठान के संपर्क में आई थी। आरोपी ने प्यार ओर शादी का झांसा देकर किशोरी को अपने जाल में फंसाया। विश्वास जितने के बाद साजिद ने किशोरी से उसके निजी फोटो मंगवाई। इसके बाद इन फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और एक होटल में बुलाया, जहां उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। उस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया, ओर उसके आधार पर किशोरी के साथ लगातार बलात्कार करता रहा।भाई के हाथ में मोबाइल आने पर खुलासा हुआ
मामला तब सामने आया जब किशोरी का मोबाइल उसके भाई के हाथ लग गया। भाई ने जब किशोरी से पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि साजिद पठान उसे ब्लैकमेल कर रहा है। भाई ने साजिद पठान को फोटो ओर वीडियो डिलीट करने बोला तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इच्छापोर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साजिद पठान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी प्राथमिक जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद साजिद उर्फ अहद पठाण समेत उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया है। इसमें अभयकुमार शर्मा नाम के व्यक्ति ने एआई ऐप की मदद से आरोपी का नाम बदलकर ‘अभिषेक गुप्ता’ कर फर्जी आधार कार्ड बनाया था। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे जांच शुरू की है। आरोपी की मदद उसके दोस्त अभयकुमार प्रदीप शर्मा ने की। उसने अपने मोबाइल में एआई एप्लिकेशन के जरिए साजिद के आधार कार्ड में बदलाव कर मुस्लिम नाम हटाकर ‘अभिषेक गुप्ता’ नाम डाल दिया। इसी फर्जी पहचान से आरोपी ने होटल में एंट्री ली और लड़की की उम्र भी गलत दिखाई। फर्जी नाम से होटल में ले जाकर गलत काम किया
फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर आरोपी छात्रा को सूरत की एक होटल में ले गया,
साथियों की भूमिका भी आई सामने
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी को फरार होने में उसके चार साथियों ने मदद की थी। दो आरोपियों को घटना की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने मुख्य आरोपी को छिपने और भागने में सहयोग किया। एक अन्य आरोपी ने पीड़िता और आरोपी के बीच संपर्क बनाए रखने में मदद की, जबकि एक ने फर्जी तरीके से दस्तावेज में बदलाव करने में सहायता की। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

