आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*नगर निगम में होने वाले भवन स्वामियों के भवन नामान्तरण शुल्क के वृद्धि को लेकर पूर्व मंत्री पहुंचे नगर निगम*
दिनांक 24’03’2026
सम्पादक महोदय,
झांसी। पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने नगर आयुक्त से मिल शहर के गम्भीर मुददों पर बातचीत की और उनके निराकरण करने की मांग कीसर्वप्रथम उन्होंने नगर निगम में होने वाले भवन स्वामियों के भवन नामान्तरण शुल्क के संबंध में मुददा उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भवन नामान्तरण शुल्क की अधिकतम सीमा पांच हजार रूपया थी, वर्तमान में नगर निगम द्वारा इसे बढ़ा कर रजिस्ट्री (बैनामा) की रकम का एक प्रतिशत जमा कराया जा रहा है। जिससे जनता पर बहुत अधिक आर्थिक बोझ बढ गया है। उन्होंने कहा कि नामान्तरण शुल्क पूर्व की भांति लिया जाए ताकि जनता को कुछ सुविधा प्राप्त हो सके।
शहर की तमाम सड़कें खुदी पड़ी हुई हैं, जिससे जनता को बहुत अधिक सड़क पर गाड़ी चलाने में असुविधा हो रही है। सड़कों की मरम्मत किया जाना बहुत आवश्यक है।
नगर निगम के डीज़ल घोटाले की जांच में क्या परिणाम निकले आज तक किसी को नहीं पता या अभी भी जांच चल रही है।
शहर में जहां पार्किग हैं वो पूरी तरह से अव्यवस्थित हैं। नगर निगम ने जहां पार्किग के ठेके दिए हैं उन पार्किगं स्थलों पर कोई सूचना पट नहीं लगे हैं। सूचना पट लगवाये जाएं ताकि ठेकेदार अधिक चार्ज न कर सके। इस सूचना पट में यह भी अंकित कराया जाए कि ठेका किस का है और कब से कब तक है।
स्मार्ट सिटी में अनकों जगह पर साईकिलें रखी गयी थी लेकिन उनका कुछ पता नही है।
झांसी शहर के चौराहों पर ट्रेफिक की समस्या बहुत अधिक है। खास तौर पर इलाइट चौराहे पर ट्रेफिक को कण्ट्रोल करने के लिए बार-बार व्यवस्थाएं बदली जा रही हैं।
जनता पर बेतहाशा चालान का बोझ डाला जा रहा है।शहर के पार्को के ओपन जिम का रख-रखाव ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है।
वाटर एटीएम से आरओ का पानी जनता को नहीं मिल रहा है।
गुलाम गौस खां पार्क का गेट नं0 2 बन्द है, उसे भी जनता के लिए खोला जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में किले के पास छाते लगाये गये थे उनका कोई पता नहीं है।
इसके अलावा उन्होंने मांग रखी कि सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाए तथा समय समय पर उनका ंस्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। इसके अलावा उनको हेलमेट, दस्ताने, जूते भी उपलब्ध कराये जाएं।
इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल, अनिल रिछारिया, शैलेन्द्र कुमार शीलू , पवन गुप्ता, अमीर चन्द आर्य, उमा चरण वर्मा, रोबेश, महमूद और मज़हर अली उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त द्वारा मुददों को गहनता के साथ सुना गया तथा स्थिति से अवगत कराया और तुरन्त कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।

