Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। बुंदेलखंड की सबसे ऊंची भगवान महावीर की 31 फुट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किया आमंत्रण स्वीकार

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


09मार्च 2026


बुंदेलखंड की सबसे ऊंची भगवान महावीर की 31 फुट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किया आमंत्रण स्वीकार

•  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह झाँसी में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

• भव्य आयोजन: आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज के मंगल सान्निध्य में 12 मई से 17 मई 2026 तक होगा महापंचकल्याणक।

• ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा: बुन्देलखण्ड की सबसे बड़ी (31 फुट ऊंची) भगवान महावीर स्वामी जी की विशाल एवं मनोज्ञ प्रतिमा की होगी प्राण-प्रतिष्ठा।

• आमंत्रण: महोत्सव के गौरव अध्यक्ष एवं नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर रक्षामंत्री को दिया निमंत्रण।


झाँसी:- महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं. 3 के आगे स्थित 'भगवान महावीर महातीर्थ' में आगामी 12 मई से 17 मई 2026 तक 'श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज (ससंघ) एवं मुनिश्री अविचलसागर जी के मंगल सान्निध्य में संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के गौरव अध्यक्ष एवं नगर विधायक रवि शर्मा जी के नेतृत्व में जैन समाज के एक शिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर रक्षामंत्री जी को आमंत्रण पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में खुशाल जैन, दिनेश जैन (डीके), अतुल जैन (सर), प्रदीप जैन (वर्धमान) एवं सौरभ जैन (सर्वज्ञ) प्रमुख रूप से शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय रक्षामंत्री जी को धर्म पट्टिका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, उन्हें 'सत्यार्थ बोध' ग्रंथ, महामंत्र णमोकार एवं आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज का चित्र सप्रेम भेंट किया।

इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा ने, माननीय रक्षामंत्री जी को आयोजन की भव्यता से अवगत कराते हुए बताया कि इस महामहोत्सव में जैन दर्शन के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की 31 फुट ऊंची विशाल एवं अनंत मनोज्ञ प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। यह प्रतिमा सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी।


आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe